बेंगाबाद: सूरत साइबर ठगी केस: बेंगाबाद से 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख की ठगी में सूरत पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई
गुजरात के सूरत सिटी साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार को 11 बजे बेंगाबाद पुलिस ने जानकारी दी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपलाल मंडल और मुकेश मंडल के रूप में हुई है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सूरत ले जाया गया।