चान्हो: करगे में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक घायल, रिम्स रेफर
Chanho, Ranchi | Dec 1, 2025 मांडर थाना क्षेत्र के करगे में सोमवार शाम 6 बजे हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत वंही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि,18 वर्षीय चोरया निवासी विशाल राम, और बेड़ो के कनभिठा निवासी,18 वर्षीय सलमान अंसारी मांडर की और से जा रहे थे तभी उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिसमें सलमान अंसारी की मौके पर मौत हो गई।