हज़ारीबाग: खजांची तालाब में डूबने से युवक की मौत, विधायक प्रदीप प्रसाद की मदद से 20 घंटे बाद शव निकाला गया
हजारीबाग शहर के खजांची तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवपुरी निवासी दो युवक शराब के नशे में तालाब में नहाने उतरे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि दूसरा डूब गया।