बालेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नेशनल हाईवे-125 पर 38 मील की सरहद में ईवीएम मशीनों से भरी टाटा 407 मिनी ट्रक मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।