खुरई: भोपाल के निजी अस्पताल में गंगऊआ के किसान की खून चढ़ाते समय मौत, परिजनों ने गलत खून चढ़ाने का आरोप लगाया
Khurai, Sagar | Jul 21, 2026 गंगऊआ के 46 वर्षीय किसान ब्रह्मानंद ठाकुर की खून चढ़ाते समय मौत हो गई,शव खुरई अस्पताल लाया गया,मंगलवार दोपहर 2 बजे मृतक के भाई ने बताया कि भोपाल के रामकृष्ण अस्पताल से जुड़े दलाल आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज कराने के नाम पर उनके भाई को 12जुलाई को भोपाल ले गये 15साल पहले फ्रेक्चर की जगह गेप बताकर ऑपरेशन करने को कहा, खून की कमी बताकर खून देते समय मौत हो गई।