ऊना: गोंदपुर जयचंद में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने स्व. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में करवाया आयोजन
ऊना के गोंदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्व. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया, जो रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास स्वामी राजेंद्र दास जी ने जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। समापन पर वटवृक्ष रोपण किया गया। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक व हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।