खिलचीपुर: खिलचीपुर में हाईवे पर ट्रक ने गाय को कुचला,हाईवे से लेकर तहसील चौराहे तक हर रात मंडरा रहा हादसों का खतरा।
खिलचीपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार रात 10 बजे के लगभग एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से सड़क पर बैठी एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि गाय का शव देर रात तक सड़क पर पड़ा रहा। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर खुलेआम घूम रहे निराश्रित गौवंश और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।