ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।