बख्तियारपुर: बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम “शीलभद्र याजी नगर” करने की मांग को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम “शीलभद्र याजी नगर” करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार की दोपहर 3 बजे बख्तियारपुर नगर स्थित शीलभद्र याजी मेमोरियल में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन बिहार के महासचिव रामानंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार और केंद्र से जल्द निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने ने बताया कि संगठन ने वर्ष 1997 में स्वतंत्रता