बागपत: काठा के 4 और 7 वर्षीय दो भाई हरिद्वार से 14 लीटर गंगाजल लेकर बागपत पहुंचे, घर में सुख-शांति और पढ़ाई में मन लगाने के लिए
Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2025 मंगलवार को करीब तीन बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के काठा गांव निवासी सात वर्षीय भोला लविक के मुताबिक घर में सुख-शांति और पढ़ाई में मन लगाने के लिए वह अपने भाई, माता सविता और पिता योगेश के साथ हरिद्वार कावंड लेने गए थे। उन्होंने गत 19 जुलाई को अपने चार वर्षीय भाई दक्ष के साथ 14 लीटर हरिद्वार से गंगाजल के साथ कावंड उठाई।