पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र में नकली सोना गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार
पटना में नकली सोना बेचकर ठगी और छिनतई करने वाले गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से नकली सोना, मोबाइल और ठगी में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए गए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।