पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र में सरसों तेल बिक्री का कलेक्शन लेकर लौट रहे एजेंट से दिनदहाड़े ₹5.25 लाख की लूट
पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में बेऊर मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब 4 बजे सरसों तेल बिक्री का रुपए कलेक्शन कर लौट रहे एजेंट मनोज कुमार से ₹5.25 लाख की लूट की वारदात हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित एजेंट ने बताया कि बाइक सवार दो