हरदोई: अतरौली में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पिता और भाई ने उतारा था मौत के घाट, एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 24, 2024 हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय सुरेश पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता पुत्तू की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि सुरेश की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई है। जांच में पाया गया कि सुरेश को उसके पिता और भाई ने ही मौत घाट उतार दिया है।