बलिया: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी
Ballia, Ballia | May 6, 2026 जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर एक बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।