आज शुक्रवार को दोपहर 1 30 बजे के करीब झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य सहिया ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। संघ के जिला संरक्षक विजय कुमार दास एवं जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सहिया ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई।