धामपुर: नहटौर थाने में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित
Dhampur, Bijnor | Jul 11, 2026 नहटौर थाने मे आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम करीब 5:30 बजे नहटौर थाने में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोतवाल किशन अवतार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।