बोध गया: बोधगया में श्रीमद भागवत कथा के साथ आयोजित है प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बोधगया के पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान मोड़ पर श्रीमद भागवत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत श्री शनिदेव स्वर्णकार मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर तथा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक विधियां संपन्न हो रही हैं। यह धार्मिक आयोजन 7 जुलाई तक चलेगा।