फुलवरिया: बथुआ में तीन शिष्यों के समागम पर किन्नर समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा, वैवाहिक कार्यक्रम की सारी रस्में की अदा
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार में शनिवार को किन्नर समाज के लोगों ने तीन नए शिष्यों के समागम पर पूरे वैवाहिक कार्यक्रम की तर्ज पर शोभायात्रा निकालकर सारे रस्म अदा की। गाजे- बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ मिट्टी कोडाई से लेकर सारी विधियां करते हुए बाजार में भ्रमण किए । जिसका नेतृत्व तीनों शिष्यों की गुरु नूरी किन्नर कर रही थी ।