मकराना तहसील के ग्राम रतनास में अवैध रूप से संचालित हो रही आराम मशीन को विभाग ने सीज कर दिया था। इसके बावजूद भी वहां लगातार अवैध गतिविधियां हो रही थी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय वन अधिकारी ममता मुंड को मिलने पर टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की टीम ने क्रेन की मदद से आरा मशीन को ही उखाड़ दिया।