तुरकौलिया: शुक्रवार को गोड़ाघाट गांव में बच्चों को लेकर हुई मारपीट में दो महिला घायल, मामला दर्ज
जयसिंहपुर के गोड़ाघाट गांव में बच्चों को लेकर हुई मारपीट में दो घायल,पुलिस को दी आवेदन। छोटे बच्चों के बीच खेल खेल में हुई मारपीट को लेकर दोनों के परिजन आपस मे भीड़ गए। लाठी डंडे के हमले में एक पक्ष की दो महिलाएं जख्मी हो गई। जिनका इलाज तुरकौलिया पीएचसी में कराया गया। मामले को लेकर जख्मी मंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर 8 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।