तुरकौलिया: बैरिया बाजार पर अज्ञात वाहन की ठोकर से गुरुवार को एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल, चल रहा इलाज
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान तुरकौलिया बाजार निवासी नरसिंह पटेल के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब नरसिंह पटेल साइकल से अपने घर तुरकौलिया बाजार आ रहा था,तभी किसी वाहन ने ठोकर मारी।