बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में रामकिशोर नाम के युवक ने तरुण नाम के व्यक्ति से करीब 1 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि पूरी राशि समय पर चुकाने के बाद भी तरुण दोबारा पैसों की मांग कर रहा है और रामकिशोर को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। परेशान युवक ने पुलिस में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।