लवकुशनगर: प्रकाश बम्होरी: पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम करवाया, SDOP ने दी जानकारी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 25, 2026
एसडीओपी लवकुशनगर ने शनिवार की दोपहर 2:30 बजे बताया कि प्रकाश बम्होरी गाँव में सुनील खंगार नामक व्यक्ति ने अपने चाचा की संदिग्ध मृत्यु की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों को शक था कि उन्हें ज़हर देकर मारा गया है। इससे पहले मृतक की बेटी ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद शव को दफना दिया गया था।