कल्याणपुर: चकमेहसी पुलिस ने 3 आरोपियों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने तीन आरोपी और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में गंगा पारन का सुनील सहनी,राम विलास सहनी,वैद्यनाथ सहनी शामिल है।वही वारंटी मालीनगर का सिंदेश्वर राम बताया गया है।थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने गुरुवार को 3 बजे बताया कि गिरफ्तार चारो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।