गाज़ीपुर: गाजीपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 10 सेवा बस्तियों में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला इलाज
गाजीपुर में भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर समाज सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन यानी NMO की गाजीपुर मेडिकल कॉलेज इकाई ने सेवा भारती के सहयोग से जिले की 10 सेवा बस्तियों में एक साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।