घोड़ाडोंगरी: नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर किया डांस, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
श्रावण मास के पावन अवसर पर सारणी नगर में निकाली गई कांवड़ यात्रा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांवड़ यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ यात्रा में कदम से कदम मिलाते हुए भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जमकर नृत्य किया।