अररिया: अररिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू, 19 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
Araria, Araria | Jun 17, 2026 अररिया में बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के विभिन्न 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए थे।