पशु चिकित्साधिकारी कोरांव डॉ. ईश्वरी नारायण यादव ने मतदाता सूची में मैपिंग से छूटे मतदाताओं को आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों और आम मतदाताओं को जागरूक किया। डॉ. यादव ने मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र या कोई भी आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी मैपिंग कराने की अपील की।