दुधि: बभनी में अपना दल (एस) की बैठक में पंचायत चुनाव, संगठन विस्तार और रणनीति पर हुई चर्चा
अपना दल (एस) विधानसभा दुद्धी के दक्षिण जोन की मासिक बैठक रविवार को बभनी क्षेत्र के धनवार पंचायत भवन पर आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर गहन मंथन हुआ।बैठक की अध्यक्षता बभनी जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने की।