चुनार: मीरापुर में अश्लील गाना बजाने का छात्रा ने किया विरोध, दबंग युवक ने छात्रा और माता-पिता को मारपीट कर किया घायल
अहरौरा कोतवाली के मीरापुर गांव में अश्लील गाना बजाने का छात्रा ने विरोध किया तो दबंग युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए माता-पिता को भी दबंग युवक ने मारपीट कर लहु लुहान कर दिया। पीड़ित ओमप्रकाश यादव ने अहरौरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना रविवार की शाम को हुआ था। छात्र ने कहा कि 2 दिन पूर्व झगड़ा हुआ था तभी मारने की धमकी दिया था।