नानपारा: नानपारा में चीनी मिल, भारत विकास परिषद और कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं ने 'माँ' के नाम पर लगाए पौधे
नानपारा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारत विकास परिषद, श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल और सआदत इंटर कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे।किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा की प्रधान प्रबंधक श्रीमती यादव भूमिका राजबहादुर के नेतृत्व में भी पौधरोपण आयोजित हुआ