चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 पर बरखेड़ा खुर्द में सड़क किनारे पेड़-पौधों में लगी आग, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पाया काबू
Chachaura, Guna | May 12, 2026 चाचौड़ा ब्लॉक में नेशनल हाईवे 46 पर बरखेड़ा खुर्द में सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों में आग लग गई। 12 मई को हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जारी किए वीडियो में बताया, पेट्रोलिंग के दौरान बरखेड़ा खुर्द पर सड़क किनारे आग लगी दिखी, मौके पर मौजूद दो लोग और टीम ने आग पर काबू पाया। लोगों से बीड़ी सिगरेट सड़क किनारे ना फेंकने अपील की। बड़ी दुर्घटना होने से रोकी गई।