उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्म दिवस काफी धूमधाम के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। मालूम हो कि उदाकिशुनगंज मुख्यालय, पुरैनी, चौसा सहित अन्य स्थानों पर उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटने के बाद मिठाइयां भी बांटी गई।