धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार दोपहर 3:30 पर अधिकारियों की मीटिंग ली। यह बैठक कलेक्टर ऑफिस के सभागार में हुई। इसमें उन्होंने सभी अफसरों को साफ निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का निपटारा तय समय पर होना चाहिए।कलेक्टर ने खासकर सीएम हेल्पलाइन और दूसरे ऑनलाइन पोर्टलों पर आई शिकायतों के जवाबों की क्वालिटी पर जोर दिया।