पट्टी: पट्टी पुलिस ने नहर पुलिया के पास से दो जिंदा बम लेकर घूम रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे बदमाशों पर पट्टी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो जिंदा अवैध देशी बम बरामद हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक थाना पट्टी क्षेत्र के कोहराव गांव स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थ