परबलपुर थाना पुलिस ने दादुपुर गांव के समीप से गिरफ्तार नशेड़ी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा
दादुपुर मोड़ के समीप से गिरफ्तार नशेड़ी के विरूद्ध परबलपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी नवादा के भदौनी गांव निवासी मुकेश केवट है. मेडिकल जांच के दौरान गिरफ्तार नशेड़ी द्धारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि चिकित्सक द्धारा की गयी है.