लखमोहना गांव से भटकी महिला को परबलपुर थाना में परिजनों को पुलिस ने सौंपा
परबलपुर थाना पुलिस ने लखमोहना गांव से भटकी महिला को थाना में परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि नवादा जिले के लखमोहना गांव की मौसम कुमारी अपने गांव लखमोहना से भटककर परबलपुर थाना के अलीपुर गांव आ गयी थी जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित कर परबलपुर थाना बुलाकर उसे सौंप दिया गया है.