भोगांव: भुगतान मांगने के दो दिन बाद एलाऊ क्षेत्र निवासी युवक की मौत की खबर, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का लगाया आरोप
गुजरात में मजदूरी करने गए एलाऊ क्षेत्र निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर गांव में भी आक्रोश का माहौल है।