विष्णुगढ़: सुकन्या संस्था ने ग्राम जुलमी में जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश की
सुकन्या संस्था ने ग्राम जुलमी में जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग कर पेश की मानवता की मिसाल। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत सामाजिक संस्था 'सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी' ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक जरूरतमंद परिवार की मदद की है।