झालरापाटन: मोतीपुरा गांव में खेत में पशु छोड़ने को लेकर दो बुजुर्गों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर हमला कर घायल किया
झालावाड़ के मोतीपुरा गांव में खेत में पशु छोड़ने के लेकर दो बुजुर्गों के बीच आपस में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बताया कि गांव के रहने वाले राधेश्याम और बाबूलाल के बीच पशु छोड़ने को लेकर विवाद हुआ।