टिकारी: सीयूएसबी लॉ विभाग की मिनी सिन्हा और अंकिता रॉय ने राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता जीती
Tikari, Gaya | Apr 17, 2026 विधिक सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए CUSB के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस की छात्रा मिनी सिन्हा व अंकिता रॉय ने देहरादून में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय प्रो बोनो प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। देहरादून स्थित UPES यूनिवर्सिटी में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विधि छात्रों ने भाग लिया, जिसमें CUSB के छात्र विजेता बने।