अरनोद: बरखेड़ी बस स्टैंड पर कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, दो युवतियां घायल
कोटडी थाना क्षेत्र के बरखेड़ी बस स्टैंड के समीप बुधवार ko कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में 21 वर्षीय श्यामलाल पुत्र विरजी निवासी उकाला, अरनोद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामलाल, भूमिका पुत्री सूरजमल एवं शिला पु