बिदुपुर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिदुपुर पहुंचे, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav अचानक खानपुर पकड़ी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला सचिव नंदू राय के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।