एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों के साथ थाना मलावन क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी.ने थाना मलावन क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैदल गश्त की। यह गश्त जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से की गई।इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग और भारी पुलिस बल मौजूद था। गश्त के दौरान, सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने