तेंदूखेड़ा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा पानी रुक अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन समिति के नेतृत्व में ग्राम तेजगढ़ में जल संरक्षण के कार्य की शुरुआत बुधवार की शाम 4 बजे की गई। जिसमें प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा जंगल में लगे हुए नाली पर किसानों के खेतों के समीप बोरी बंधान का कार्य किया जिससे कि जल संरक्षण किया जा सके।