डुमरांव: इटाढ़ी ओवरब्रिज शुरू हुआ तो भाजपा वाले क्रेडिट के लिए आपस में ही लड़े, टूटा तो कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा : पूर्व विधायक
Dumraon, Buxar | Jun 9, 2026 अपने उद्घाटन के 96 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज पुल पर सियासत गरमा गई है। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे बड़ा हमला बोला। विधायक भोजपुर जिले के ठकुरी गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब ओवरब्रिज शुरू हुआ तो भाजपा वाले इसका क्रेडिट लेने के लिए आपस में ही लड़ गए।