क्या मिट्टी से जुड़ा हुनर एक सफल कारोबार का आधार बन सकता है?
हाँ, बिल्कुल! 🙌
कानपुर देहात के हाँसेमऊ निवासी आशीष कुमार ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है।
मुख्यमंत्री माटी कला योजना का लाभ उठाकर आशीष कुमार ने माटी के कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री शुरू की और अपने व्यवसाय को नई दिशा व गति दी।
योजना से मिले सहयोग ने उनके पारंपरिक हुनर को एक सशक्त व्यवसाय में बदलने का अवसर दिया। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने कम समय में अच्छी आमदनी अर्जित करने में सफलता हासिल की।
आशीष कुमार अपनी सफलता का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माटी कला को बढ़ावा देने वाली पहल को देते हैं।
माटी का हुनर… रोजगार की ताकत… और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी! 🏺✨
#मुख्यमंत्रीमाटीकलायोजना #माटीकला #योगीआदित्यनाथ #कानपुरदेहात #आत्मनिर्भरउत्तरप्रदेश स्वरोजगार माटीकेकुल्हड़ ODOP उत्तरप्रदेश