मुलाना: राजू ढाबा मुलाना के पास एक कार को केंटर ने मारी टक्कर,कार हुई क्षतिग्रस्त, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Feb 28, 2024 राजू ढाबा मुलाना के पास बस के पीछे खड़ी एक स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी। जिस से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ। कार चालक ने इस दुर्घटना की शिकायत मुलाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। कार चालक सुनील कुमार ने कहा कि उस की कार को काफी नुकसान पहुंचा है।