दिनारा: दिनारा में मारपीट के मामले में पुलिस ने जमीनी विवाद से जुड़े तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Jul 1, 2026 दिनारा थाना की पुलिस ने बुधवार 1 बजे को मारपीट के एक मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिनारा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लोढ़ा डीह गांव निवासी नौरंग यादव के पुत्र नंदजी सिंह यादव, राजू यादव और तेज नारायण यादव शामिल हैं।