बिसौली: बिसौली कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bisauli, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बिसौली कोतवाली पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नन्हे उर्फ नन्हू पुत्र जहीरूद्दीन, निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना बिसौली, को ग्रीस के भट्टे से आगे लक्ष्मीपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।